



वीरेंद्र कुमार
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हीराचक गांव में गुरुवार को किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक नीलगाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे के दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे नीलगायों का एक झुंड सड़क पार कर रहा था,तभी नीलगाय का एक बच्चा तेज रफ्तार किसी वाहन की चपेट में आकर सड़क पर ही घायल हो गया। करीब आधे घंटे तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। करीब एक घंटे बाद पहुंची चिकित्सकों की टीम ने पशु को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद वन दरोगा सर्वेश सिंह ने बताया कि नीलगाय का पोस्टमार्टम कराने के बाद विंढमगंज रेंज परिसर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
