प्रेम गुप्ता
वर्तमान सीएमडी एनसीएल बी. साईराम के नाम की हुई अनुशंसा
सिंगरौली(मध्य प्रदेश)। नॉर्दर्न कोलफीलड्स लिमिटेड के सीएमडी बी साईराम का चयन कोल इंडिया के चेयरमैन पद के लिए किया गया है । लोक उद्यम चयन बोर्ड ने शनिवार को बी साईराम के नाम की अनुशंसा इस पद के लिए किया है।
बी साईराम के पास कोयला क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने अपने विस्तृत कार्यकाल के दौरान सीएमडी एनसीएल, निदेशक (तकनीकी), सीसीएल, कार्यकारी निदेशक, कोल इंडिया जैसे बड़े पदों को सुशोभित करने के साथ ही कोयला क्षेत्र में खदान नियोजन, विस्तारीकरण एवं संचालन,दीर्घकालिक विकास, सतत खनन, लॉजिस्टिक्स, डिजिटलीकरण और नियामक जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य किया है ।
बी साईराम ने एनआईटी रायपुर से खनन अभियांत्रिकी में स्नातक किया है। उन्होने एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस दिल्ली से ऊर्जा प्रबंधन में एमबीए भी किया है।
इसके साथी ही बी साईराम सिंगापूर के नानयांग बिजनेस स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है। इसके साथ ही जर्मनी, फ्रांस और पोलैंड में वैश्विक खनन परिदृश्य की व्यापक अध्ययन के लिए बने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल में हिस्सा लेना, उनकी दीर्घकालिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है ।







