राहुल गांधी को पद की गरिमा को देखते हुए जिम्मेदारी पूर्ण बात करनी चाहिए:अनुप्रिया पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

जिला महिला चिकित्सालय में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन करने पहुंची थी केन्द्रीय राज्यमन्त्री

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कभी कहते हैं भूकंप आएगा लेकिन आता नही , कभी कहते है हाइड्रोजन बम फूटेगा लेकिन फूटा नही। बगैर किसी सबूत के संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं। अब देश की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है इसलिए मैं नेता विपक्ष से बस इतना कहना चाहूंगी कि वह अपने पद की गरिमा को देखते हुए थोड़ी जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए।

जिला महिला चिकित्सालय में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन करने पहुंची केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण दवाई , सर्जिकल उपकरण और मेडिकल संबंधित सभी समान बाजार से आधे दामो पर उपलब्ध होगी, यहां पर मिलने वाले सामानो के दाम बाजार में मिलने वाले सामानों से 50 से 70 प्रतिशत कम तक है क्षेत्र और जनपद की जनता इसका लाभ उठाएं।


उन्होंने राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के बड़े नेता हैं। संसद में नेता विपक्ष हैं कभी वह कहते हैं कि भूकंप आ जाएगा नही आता ..? फिर कहते हैं कि हाइड्रोजन बम फूटेगा नही फूटता है…? देश के संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते हैं, चुनाव आयोग उनसे शपथ पत्र मांगता है, वह नही दे रहे अगर कुछ गलत है तो आप अदालत में भी जा सकते हैं परंतु नहीं जा रहे हैं वह सिर्फ और सिर्फ सवाल उठा रहे हैं , केवल मन माने आरोप लगाने से काम नही चलेगा।

देश की जनता राहुल गांधी के बहकावे मे आने वाली नही है मैं उन्हें सिर्फ इतना सलाह देना चाहती हूं कि नेता विपक्ष को थोड़ा जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?