भाजपा नेता अनिल द्विवेदी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात
सोनभद्र। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता अनिल द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा-स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर भेंट कर राबर्ट्सगंज (लोढ़ी) स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय, जो मेडिकल कॉलेज से संबद्ध L-2 और L-3 है, की खराब व्यवस्थाओं को लेकर पत्र सौंपा।
अनिल द्विवेदी ने पत्र में कई बिंदुओं पर सुधार और कार्रवाई की मांग की -,L-3 बिल्डिंग अब तक अधूरी करोड़ों की लागत से बनी L-3 बिल्डिंग को हैंडओवर हुए 3-4 साल हो गए, लेकिन अब तक बेड और OT सेवा शुरू नहीं हुई। इसे जल्द चालू कराया जाए।
अस्पताल में घटिया गुणवत्ता का सामान खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए ऑडिट और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।, L-2 में सुविधाएं बदहाल L-2 में एसी खराब पड़े हैं, AMC तक नहीं हुआ है। पिछले 5-6 माह से लापरवाही बरती जा रही है।, आयुष्मान भारत का भुगतान लंबित बकाया भुगतान न होने से आयुष्मान के केस बंद पड़े हैं, भुगतान कराकर सेवा बहाल कराई जाए।. जनरेटर और पार्किंग की समस्या जनरेटर खराब है, उसे सेल्फ/ऑटो मोड पर चालू कराया जाए। डॉक्टरों और मरीजों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था नहीं है।. साफ-सफाई और जांच में गड़बड़ी बेड, लाइट और साफ-सफाई की व्यवस्था खराब है, जिसमें SMC कंपनी की लापरवाही है। एक्स-रे और ब्लड जांच रिपोर्ट बार-बार गलत आने से मरीज परेशान हैं।
अनिल द्विवेदी ने कहा कि प्रतिदिन जिले के कोने-कोने से हजारों मरीज आते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधा न मिलने से निराश होकर भाजपा सरकार को कोसते हुए अन्यत्र चले जाते हैं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।
उनके अनुसार उपमुख्यमंत्री ने पत्र पर उच्च स्तरीय जांच और सभी सुविधाएं अतिशीघ्र दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।






