नारकोटिक्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 लाख रुपये की चरस के साथ तीन तस्करो को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अदलहाट क्षेत्र के विशेषरपुर गांव के समीप शनिवार की रात वाराणसी की नारकोटिक्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 लाख रुपये की चरस के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करो के पास से 2 किलो 430 ग्राम चरस बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी नारकोटिक्स की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अदलहाट थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस के साथ गांव से रवि शंकर मिश्रा निवासी बहरियाबाद कस्बा जनपद गाजीपुर , रोशन यादव निवासी कटाई टिकर ,भाटपार रानी जनपद देवरिया और वामिक अंसारी निवासी मकान नंबर 28 / 86 मदनपुरा जनपद वाराणसी को धर दबोचा। जिनके पास से दो किलो 430 ग्राम चरस बरामद हुआ।

वही नारकोटिक्स टीम ने बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताया है।
बताया जा रहा है कि नेपाल से चरस लाकर तीनो तस्कर यहां के आसपास के गांवो में बेचने का काम करते थे।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि तीन तस्करो को  2 किलो 430 ग्राम चरस के साथ नारकोटिक्स टीम वाराणसी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?