नौगढ़ उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) की चकचुईया जरहर गौशाला में उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा के औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। गौशाला में 41 पशुओं में से दो काफी बीमार थे, जबकि सभी पशु कमजोर नजर आ रहे थे। गौशाला में केवल रुखा भूसा ही पशुओं को खिलाया जा रहा था, कन्ना और हरा चारा की व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा,पशुओं के लिए बनाए गए चरन भी टूटे हुए थे।

निरीक्षण के दौरान, उप जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया और उन्हें समस्या से अवगत कराया। हालांकि, पशु चिकित्सा अधिकारी कमलेश कुमार ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में हरा चारा की कमी का उल्लेख किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस प्रकरण में, उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी चंदौली और मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?