नौगढ़ आकाशीय बिजली से भैंस की मौत, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगरही के सुखदेवपुर गांव में मूसलाधार बारिश के बीच शाम को गिरी आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। इस हादसे में सुखदेवपुर गांव निवासी लालबहादुर पुत्र राम स्वरूप की भैंस इसकी चपेट में आकर मौत का शिकार हो गई।

गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार को लगातार तेज बारिश के दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली से भैंस मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। जब शाम को लाल बहादुर और उनकी पत्नी चारा डालने पहुंचे तो भैंस को अचेत अवस्था में पड़ा देख दंग रह गए।

भैंस को मृत देखकर लाल बहादुर की पत्नी वहीं बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी। परिवार के लोगों का कहना है कि यह भैंस ही उनकी आजीविका का सहारा थी।

लाल बहादुर गरीब परिवार से हैं और भैंस उनकी कमाई का मुख्य स्रोत थी। भैंस की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार पूरी तरह इसी पर निर्भर था।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से जो भी संभव होगा मदद की जाएगी, साथ ही प्रशासन से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

घटना के बाद ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद और मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके जीवनयापन में सहारा मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?