सड़क दुर्घटना मे नन्दलाल गुप्ता की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सड़क दुर्घटना में सोनभद्र युवक सहित दो की हुई मौत

बनारस से वापस आते समय चुनार में दो बाइकों की हुई थी आमने सामने टक्कर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मिर्जापुर जनपद में चुनार कोतवाली क्षेत्र के मुंदीपुर गांव के पास देर रात दो बाइको की आमने सामने हुई टक्कर में , बाइक सवार दो युवकों की मौत और एक बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे स्थानीय लोगो की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक निवासी नंदलाल गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता 28 वर्ष जो अपने गाड़ी को वाराणसी में मैकेनिक के पास दिखाने गए थे। वह वापस बाइक से घर आ रहे थे कि चुनार कोतवाली क्षेत्र में आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पहुंची पुलिस द्वारा तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां चिकित्सकों द्वारा अतुल कुमार पुत्र जयचंद्र निवासी पूरन पट्टी कोतवाली चुनार और जनपद सोनभद्र निवासी नंदलाल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया।

वही चुनार पुलिस द्वारा मृतक के परिवार को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।

इस घटना की जानकारी पर मृतक नंदलाल गुप्ता के पिता विजय गुप्ता ने बताया कि दो भाइयों में छोटा बेटा था नंदलाल जिसकी ढाई साल पूर्व शादी हुई थी,उसकी पत्नी और दो साल की एक बेटी  है।

Leave a Comment

1447
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?