बाइक अनियंत्रित होने से गिरे मां बेटे, मां की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। झारखंड राज्य के धुरकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घघरी निवासी महेश यादव अपनी मां लक्ष्मी देवी पत्नी उमेश प्रसाद यादव 53 वर्ष को निजी दोपहिया वाहन से विंढमगंज रेलवे स्टेशन पैसेंजर गाड़ी पकड़ने जा रहा था की बाइक अनियंत्रित होने से मां-बेटे गिर गए और दोनो घायल हो गए।  

बाइक से गिरने के कारण लक्ष्मी देवी के सिर में गंभीर चोट आई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?