मोदनवाल समाज ने मनाया कुल देवता मोदनसेन महाराज की जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मोदनवाल समाज एकजुट होकर सरकार में मांगेगा भागीदारी:बच्चन मोदनवाल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मोदनवाल समाज की तरफ से रविवार को कुल देवता मोदनसेन महाराज की जयंती संकटमोचन मन्दिर पर मनाई गयी। इस दौरान कुल देवता का आरती पूजन के तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। मोदनवाल समाज के अध्यक्ष बच्चन मोदनवाल ने कहा कि देश व प्रदेश में हमारे समाज का भी एक स्थान है, हम लोग संगठित व मजबूत होकर सरकार में भागीदारी ले सकते हैं।


महामंत्री मनोज मोदनवाल ने कहा कि हम सबके पूर्वज हम सब के कुल देवता मोदनसेन महाराज की जयंती पर हम सभी उनके पद चिन्हो पर चलने का संकल्प लेते हैं। आज के पावन दिन पर मोदनवाल समाज के कुल देवता परम पूज्य मोदनसेन जयंती समारोह सादगी के साथ मनाई गई। जिसमे मोदनवाल समाज के लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उसके बाद उपस्थित बंधुओ ने अपने आराध्य को पुष्प अर्पित कर शीश नवाया। मोदनसेन के यशगाथा पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और उनके बताए पद चिन्हों पर चलने की बात कही।

इस अवसर पर रामशरण गुप्ता, देवेंद्र मोदनवाल, खुशदिल मोदनवाल, रामजी मोदनवाल, काशीनाथ, आनंद कुमार गुप्ता, रिंकू मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, किरन देवी , अनीता गुप्ता,  रिया देवी व उमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?