स्थापना दिवस प्रदर्शनी का एमएलसी ने फीता काट कर किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार जिला कार्यालय सोनभद्र पर स्थापना दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्दलाल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 में भारतीय राजनीति में नया दौर आया राष्ट्र नव निर्माण के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई भारतीय जनता पार्टी कट्टर अनुशासन वर्षों का त्याग राष्ट्र के लिए पीढ़ियों सर्वस्व बलिदान करने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो आज वट वृक्ष के रूप में भारतीय राजनीति में विद्यमान है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि सालों के संघर्ष के बाद 1996 में 13 दिन 1998 में 13 महीने और 1999 में आदरणीय अटल जी के नेतृत्व में पूरे पांच साल भाजपा को मां भारती की सेवा करने का मौका मिला कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से पूरे देश में कमल खिलता जा रहा है लोग जुड़ रहे है और कारवां बनता जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामशकल , पूर्व विधायक तिरथराज , अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, पुष्पा सिंह, गुडिया तिवारी, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण, गोपाल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अतुल पाण्डेय, रामनिवास तोमर सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?