नौगढ़ में विधायक कैलाश खरवार आचार्य का प्रवास का दूसरा दिन, ग्रामीणों की समस्या सुनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने नौगढ़ क्षेत्र के 14 गांवों का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बैरगाढ़, केसार, धनकुंवारी, बरबसपुर, गंगापुर, परसहवां, पचकेरिया, गढ़वा, हरदहवा, जयमोहनी, पिपराही, मझगावां गांवों में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

बैरगाढ़ गांव के लोगों ने जलापूर्ति की योजना के तहत काम नहीं होने की शिकायत की, जिससे पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। केसार गांव के लोगों ने पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने और नेटवर्क की समस्या की शिकायत की। गंगापुर के लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलने, शिव मंदिर पर चबूतरा निर्माण और सामुदायिक शौचालय की आवश्यकता जताई।

विधायक कैलाश आचार्य ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को फोन से वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पिपराही गांव में होम्योपैथिक अस्पताल के लिए आवास निर्माण किये जाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि,देवेंद्र साहनी,वसंत लाल केसरी,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?