सोनभद्र। चिल्ड्रन्स फिटनेस क्लब द्वारा मंगलवार को होटल अरिहंत, रॉबर्ट्सगंज में स्विमिंग प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। अंडर-7, अंडर-10 व अंडर-16 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं ने उत्साह से भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को खेलों से स्वस्थ, अनुशासित व आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। होटल अरिहंत के CMD विजय कुमार जैन का विशेष योगदान रहा। उन्होंने स्विमिंग पूल सहित सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं। CFC ने उनके सहयोग के लिए आभार जताया। हेड कोच जय प्रकाश शुक्ला ने कहा कि क्लब का उद्देश्य बच्चों में तैराकी के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और खेल भावना बढ़ाना है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होंगे।
विजेता: अंडर-16 बालक- कुशाग्र सिंह, अभियांश सोनी, श्याम कुमार। बालिका- अनिश्का यादव, समृद्धि सिंह। अंडर-10 बालक- आयुष्मान, आयुष्मान प्रजापति, प्रांजल यादव। बालिका- नौमी सिंह, अद्रिता जायसवाल, आकाश्या यादव। अंडर-7 बालक- व्योम सिंह, वैभव, इवान जायसवाल। बालिका- ईशान्वी प्रजापति। प्रतियोगिता बच्चों में अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में सफल रही।






