सोनभद्र में सड़क किनारे मिला 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- पन्नूगंज थाना क्षेत्र में मिली लाश से फैली सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

O- आमजन से पहचान में सहयोग की अपील।

रामगढ़ (उत्तरप्रदेश) । जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम परसिया जाने वाले मार्ग पर मिले शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसका रंग गेहुआ, चेहरा गोल और शरीर दोहरा है। महिला के दाहिने हाथ पर गोदने (टैटू) का निशान बना हुआ है। वह हल्के पीले रंग का सूट-सलवार और गले में काले रंग का दुपट्टा पहने हुई थी। इसके अलावा दोनों हाथों में कड़ा, नाक में नथुनी, बाएं पैर में काला धागा तथा दोनों पैरों में बिछिया पहनी हुई थी।

थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस हुलिया और पहनावे वाली महिला के बारे में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान हो सके तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि शव की शिनाख्त कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

संपर्क नंबर

  • थाना पन्नूगंज: 9454404283
  • क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर: 9454401599
  • पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र: 9454400304
IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?