अमित मिश्रा
चाकू से गर्दन पर वार करने से शम्भू की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सिधवा दामर जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मिस्त्री ने शक के चलते अपने साथ काम करने वाली महिला के पति पर चाकू से हमला कर दिया,जिसे कुछ राहगीरों ने खून से सने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी मिस्त्री की तलाश में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पुनर्वास कालोनी अमवार निवासी शम्भू 42 वर्ष उसके साथ काम करने वाले मिस्त्री ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार शंभू की पत्नी मानमती और आरोपी मिस्त्री गुड्डू दुद्धी कस्बे में एक निर्माणाधीन भवन पर मजदूरी करते हैं। मानमती अक्सर काम के बाद गुड्डू की साइकिल से घर लौटती थी। मानमती ने बताया, “हम दोनों एक ही साइट पर काम करते हैं। मेरा घर रास्ते में पड़ता है, इसलिए कई बार गुड्डू की साइकिल से घर आ जाती थी।
आज सुबह जब मानमती मजदूरी करने दुद्धी गयी तब गुड्डू उसके घर पहुंचा। वह शंभू को किसी बहाने सिधवा दामर मोड़ के पास जंगल की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह में पीछे से अचानक उस पर चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। हमला इतना तेज था कि शंभू खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आरोपी मिस्त्री उसे मरा समझकर फरार हो गया।
वही सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विनोद कुमार ने बताया चाकू की वजह से गहरे घाव बन गए हैं हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।







