सोनभद्र।– महिला कल्याण विभाग सोनभद्र ने मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान और वीर बाल दिवस के थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा और सनबीम स्कूल रॉबर्ट्सगंज में बालक-बालिकाओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में बाल विवाह उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। चित्र कला प्रतियोगिता कराई गई और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने शपथ ली कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पास होने देंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
इस मौके पर दीपिका सिंह, रोमी पाठक, साधना मिश्रा, मुकेश कुमार सिंह, स्निग्धा आहूजा, प्रोफेसर प्रमोद कुमार, प्रोफेसर सुभाष राम, डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ सचिन कुमार और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।







