सन्दिग्ध परिस्थितियो में नाबालिग किशोरी की मौत, दफनाए गए शव का हुआ पोस्टमार्टम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनीश

दफनाये शव को एसडीएम(मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी में निकाला गया बाहर

सोनभद्र। जनपद में चोपन थाना अंतर्गत राजेन्द्र पुत्र बालरूप निवासी ग्राम बरदिया ने बताया की मेरी पुत्री की तबियत 13 जुलाई रात करीब 8:00 बजे खराब हो गई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था जिस पर परिवारजन घबराकर अपनी पुत्री को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गये। जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देखकर जिला अस्पताल रिफर किया वहां पहुंचने पर लोग भर्ती करने में हिला-हवाली करने लगे और न तो इलाज कर रहे थे और न ही कुछ बता रहे थे कुछ समय बाद पुत्री को मृत घोषित कर दिया। अगर समय रहते यदि प्रार्थी की पुत्री का प्राथमिक उपचार किया गया होता तो उसे बचाया जा सकता था।

जिला अस्पताल में मृत पुत्री को लेकर अपने घर आ गया, इसके पश्चात बेटी नाबालिग होने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों के सलाह मशविरा करके मिट्टी में दफना दिया।

घर आने पर 14 जुलाई को पुत्री के कमरे की सफाई के दौरान एक मोबाइल मिला जिसमे घर के पास रहने वाले एक लडके से बातचीत के सम्बन्ध में साक्ष्य मिले और यह भी पता चला कि तबियत खराब होने के पहले तक मेरी लड़की उस लड़के से बातचीत की थी। पिता राजेंद्र को यह सम्पूर्ण विश्वास है कि मेरी लड़की और उस लड़के के बीच कुछ एसी बातचीत हुई जिसकी वजह से मेरी पुत्री ने जहर खा लिया है। इसकी प्रमाणिकता बिना पोस्टमार्टम कराए संभव नही है।

पिता राजेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से दफनायें गये शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराने व उचित कार्यवाही की मांग की थी। संज्ञान मे आते ही पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को संज्ञान में लिया आज 16 जुलाई को जिला प्रशासन के निर्देश के बाद उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट ओबरा विवेक कुमार सिंह की मौजूदगी में दफनाये शव को पोस्टमार्टम भेजनें के लिए निकलवाया गया।

मौके पर प्रभारी निरिक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया मय फोर्स,क्षेत्रीय लेखपाल चन्दन शर्मा,लड़की के पिता राजेंद्र भाई रवि कुमार अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे। शव को निकलवाकर कागजी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?