पोखरिया गांव की जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राष्ट्रीय लोकदल व पूर्वांचल नव निर्माण मंच का प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पूर्वांचल नव निर्माण मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोक दल प्रयागराज क्षेत्र के संगठन महासचिव श्रीकांत त्रिपाठी तथा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोक दल प्रयागराज क्षेत्र के संगठन महासचिव श्रीकांत त्रिपाठी व मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि 6 दिसंबर से 23 दिसंबर तक किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाए गए पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मिली जन समस्याओं को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया और निस्तारण की मांग किया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगवां विकास खंड में पोखरिया गांव के आसपास औद्योगिक कंपनियों का निर्माण कार्य शुरू। जिससे भविष्य में आसपास के गांवों में जमीनों का दाम बढ़ने अथवा मुआवजा ज्यादा मिलने की संभावना को देखते हुए भूमाफियाओं द्वारा पोखरिया गांव के अशिक्षित लोगों को उनके बच्चों को नौकरी देने का झांसा देकर उनकी जमीन अपने नाम कराने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसे ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए पोखरिया गांव में हुए बैनामों की जांच कराने की मांग करते हुए साजिश की पुष्टि होने पर बैनामों को निरस्त कराने की मांग किया।

इसी तरह भ्रमण के दौरान चतरा चतरा ब्लॉक में सखी महिला समूह द्वारा जीरो पॉवर्टी के तहत मिलने वाले से पात्रों को वंचित करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसे जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराते वंचित महिलाओं को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग किया।

इस मामले में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि विकास खंड के जिम्मेदार कर्मचारी पैसा लेकर अपात्रों को आवास दे रहे हैं, पात्रों के लिए पोर्टल खुल नहीं रहा है। पोर्टल खुलवाने की मांग किया। नेता द्वय ने स्वास्थ्य विभाग में विभागीय अधिकारियों पर अपने रिश्तेदारों के नाम विभाग में ठेकेदारी करने का मामला भी संज्ञान में आने की बात बताकर स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत फर्मों की जांच कराने की मांग किया। घटिया सामग्री आपूर्ति का भी आरोप लगाकर जांच कराने की मांग किया गया। इसके अलावा सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों पर भी ज्ञापन देकर जन समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करवाने की मांग किया ज्ञापन के माध्यम से।


इस दौरा राष्टीय लोक दल के जिला अध्यक्ष रामसेवक पटेल, जिला युवा अध्यक्ष प्रशांत, विष्णु सिंह, राजन पाठक, पवन शुक्ला सहित समूह सखी अध्यक्ष रीना देवी, सीता , चंद्रप्रभा, तारा , अमरावती , सविता व इंद्रावती सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?