दंगल और कीर्तन को लेकर हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

राधेकृष्ण दूबे कार्यवाहक अध्यक्ष और पृथ्वीराज सिंह महामंत्री बनाये गए

मिर्जापुर(यूपी)।  ठाकुर ब्रह्म नव युवक मंगल दल एवं सेवा समिति बबुरा की बैठक दंगल स्थल पर संपन्न हुआ, जिसमें संयोजक धीरेन्द्र प्रताप सिंह व आजीवन अध्यक्ष बबन सिंह की उपस्थिति में निम्न बिन्दुओं पर कमेटी के सदस्यों द्वारा चर्चा कर निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष राधेकृष्ण दूबे व महामंत्री पृथ्वीराज सिंह को घोषित किया गया।

बबुरा के पूर्व प्रधान व केबीपीजी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीनानाथ सिंह को सर्व सम्मति से कमेटी का संरक्षक घोषित किया गया। दंगल तथा हरि कीर्तन की व्यवस्था को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई जिसमें कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इस बैठक में कोषाध्यक्ष गुलराज सिंह ,मंगलेश्वर मिश्रा ,उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,वरिष्ठ सदस्य श्री गंगाधर सिंह ,अनिल त्रिपाठी, कपिल शुक्ला ,विवेक सिंह ,राघवेंद्र सिंह,शिवश्याम सिंह ,बबलू सिंह,अपना कल्याण सिंह,राजेश सिंह ददा, अजय राज सिंह वही नए सदस्य के रूप में भानु प्रताप सिंह समेत गांव के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?