Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

नौगढ़ के बीआरसी में मीना मंच का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में सशक्तिकरण, आत्मविश्वास बढ़ाने पर रहा जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित बीआरसी सभागार में मीना मंच स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य बालिकाओं में सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर से आए एसआरजी सुभाष कुमार ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, स्वावलंबन और उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय बताए और सतर्क व जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व एआरपी संजीव कुमार सिंह और अशोक कुमार ने किया। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना था।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित सभी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनके हक व अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय से नामित नोडल शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?