सोन नदी उफान पर, तटीय गांवों में घुसा पानी, कई घर और फसलें डूबीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- कनहर बांध और बाढ़ सागर से छोड़ा गया पानी बना मुसीबत, ग्रामीणों को खाली करना पड़ा घर

कोन (सोनभद्र) । लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कनहर बांध और बाढ़ सागर से छोड़े गए पानी के कारण सोन नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे कई ग्रामीणों के घरों और खेतों में तबाही मच गई है।

कोन क्षेत्र के रानीडीह, पिंडारी, आदि गांवों में स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। नन्हाई और जोखन के मकानों में पानी भर जाने से परिवार को घर खाली करना पड़ा, वहीं सैकड़ों किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं। अरहर, मक्का और तिल की फसलें पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से ही सोन नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा था। दोपहर तक कई खेतों में पानी भर गया और शाम होते-होते लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा।

सबसे अधिक समस्या पटवध से पिंडारी होकर बिहार जाने वाली सड़क पर उत्पन्न हुई है। यहां सड़क पर पानी चढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को अब वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है।

ग्राम प्रधान विदेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने, साथ ही फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?