नहीं रहे मनोज सिंह गौतम, हृदय घात से गई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

मोरवा में एलआईजी कालोनी के समीप मशहूर डॉक्टर उमाकांत सिंह गौतम की पुत्र मनोज सिंह गौतम की शनिवार सुबह हृदय घात से जान चली गई। बताया जाता है सुबह करीब 6 बजे के करीब उन्हें हृदय में तेज दर्द शुरू हुआ। इसके बाद आनन फानन में परिजनों एवं आस पड़ोसियों द्वारा उन्हें केंद्र चिकित्सालय सिंगरौली ले जाया गया। बताया जाता है कि इस दौरान पसीने से तर-बतर मनोज खुद चलकर गाड़ी में बैठे और इलाज हेतु अस्पताल पहुँचे, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके दो पुत्र है जो इंदौर एवं वाराणसी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 55 वर्षीय मनोज का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था। एक और जहां डॉक्टर उमाकांत सिंह गौतम जनरल फिजिशियन के तौर पर अभी भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं मनोज सिंह गौतम बी फार्मा कर बगल में ही केमिस्ट की दुकान चलाते थे। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?