योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाये:अनिल श्रीवास्तव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः कल्याण केंद्र परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परियोजना निवासियों की उपस्थिति में सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति एवं संतुलन में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” वैश्विक एकता और समग्र स्वास्थ्य की आवश्यकता को दर्शाती है।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, और अपने परिवार, विशेषकर बच्चों को भी इसके महत्व से अवगत कराएं। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव और जीवन की चुनौतियों से निपटने की शक्ति भी प्रदान करता है।

Leave a Comment

1474
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?