यूपी–झारखंड बॉर्डर पर बड़ा हादसा टला, 16 चक्का ट्रक होटल में घुसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। हनुमान मंदिर के समीप सुबह करीब 9 बजे झारखंड की ओर से आ रहा 16 चक्का चेसिस ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले राजू साइकिल की दुकान को टक्कर मारी और फिर सोमारी देवी पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद की होटल को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर तक घुस गया। हादसे में दुकान और होटल को भारी नुकसान पहुंचा है। उक्त दुकान से ही पीड़ित परिवार की आजीविका चलती थी।

घटना के वक्त होटल में मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर पीछे की ओर भागे, जिससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। प्रत्यक्षदर्शी आनंद द्विवेदी ने बताया कि होटल में 5–6 लोग चाय पी रहे थे, तभी अचानक ट्रक दुकान को तोड़ते हुए होटल की ओर बढ़ आया। कुछ सेकंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मिर्गी रोग से पीड़ित है और अचानक दौरा पड़ने के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त दुकान और होटल के पुनर्निर्माण हेतु उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?