महिला आरक्षण के समर्थन में महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पद यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने से क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कोन मण्डल के तत्वावधान में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विरोध किया।


पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने किया। यह पदयात्रा बाजार व प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंची, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे जिसमें कांग्रेस की आदत पुरानी नारी सम्मान की झूठी कहानी जैसे नारे लिखे हुए थे, जिनके माध्यम से उन्होंने विपक्ष के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजिका मंजू देवी व मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा उपस्थित रहीं।

जन आक्रोश विधानसभा संयोजिका राबर्ट्सगंज एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, किंतु विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के कारण इसे पारित नहीं होने दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। वक्ताओं ने भी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। पदयात्रा के समापन पर महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही महिला आरक्षण बिल पारित नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।


इस अवसर पर संजुलता, मीरा पासवान, मीना, रीमा, मंडल महामंत्री मनोज तिवारी, सूर्यभान सिंह, शशि जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?