नौगढ़ में ग्रामीणों की सेहत का ख्याल, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान द्वारा तीन गांवों में 190 मरीजों को मिली निशुल्क एलोपैथिक दवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में रविवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज झुमरिया, विनायकपुर और कर्माबांध गांवों में नि:शुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में डॉ. राम प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में 190 ग्रामीण मरीजों को एलोपैथिक दवाएं नि:शुल्क वितरित की गईं।

इस जनसेवी पहल का उद्देश्य गांव-गांव में प्राथमिक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना और गरीब व जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य लाभ देना रहा। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर जांच करवाई और उचित परामर्श के साथ दवाएं प्राप्त कीं।

कार्यक्रम में बसंत लाल केसरी, धर्मराज सिंह, भगवान दास केसरी, दिवाकर मिश्र, विजेंद्र कुमार रहे उपस्थित

ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम न केवल राहत देते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। संस्थान की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह के और शिविर लगाए जाएंगे।

Leave a Comment

1450
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?