पोलिंग पार्टियों की रवानगी व मतपेटियों को वाराणसी में जमा कराने तक की व्यवस्थाओं का डीआईओ ने की समीक्षा

IMG 20261021 WA0021
IMG 20261021 WA0021

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समयसीमा के भीतर समुचित ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जिन विभागों एवं अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे उनका गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं तथा मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से वाराणसी ले जाकर जमा कराने तक की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाए तथा सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जाए। निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न होने पाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वहन करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?