ट्रक के धक्के से बाइक चार वर्षीय बालिका की मौत,तीन लोग घायल

IMG 20261021 WA0023
IMG 20261021 WA0023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मशीनरी सामान लदा ट्रक पर, हादसे के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

पुलिस ने घायलों को भेजा मेडिकल कालेज

सलखन-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी घाटी के मोड़ पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घाटी की चढ़ाई पर मशीनरी सामान लदे एक हाफ डाला ट्रक ने पीछे से मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 4 वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 35वर्षीय वीर बहादुर,18 वर्षीय विमलेश और एक डेढ़ वर्षीय मासूम सुरेंद्र की बच्ची घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर बहादुर पुत्र महादेव (35 वर्ष) निवासी बरिया टोला ग्राम मकरीबारी अपनी  मोटरसाइकिल (यूपी 64 एएल 7274) से मारकुंडी मीना बाजार होते हुए राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। बाइक पर वीर बहादुर के साथ विमलेश पुत्र स्व.राममूरत (18वर्ष) निवासी मारकुंडी बनलही तथा चार वर्ष सोनम पुत्री सुरेंद्र (04वर्ष) और डेढ़ वर्ष की एक बच्ची दोनों निवासिनी मकरीबारी बरिया की सवार थीं। इसी दौरान मारकुंडी घाटी की चढ़ाई पर पीछे से आ रही  ट्रक (आरजे 14 जीपी 7218) ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया, जिसमे 04 वर्षीय बालिका सोनम पुत्री सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।

वही सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस, गुरमा चौकी पुलिस और पीआरबी-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा तीनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज के ट्रामा सेन्टर भेजा।

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लंबा जाम लगने जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?