महर्षि बाल्मीकि सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है: रामनिहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सपाइयों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनाया और संगोष्ठी कर आयोजन किया गया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी हमें सत्य मर्यादा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं । उनकी तपस्या ज्ञान और लेखनी ने संपूर्ण मानव जाति को धर्म नीति और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया है । उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं।


इस मौके पर जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान , जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विवेक पटेल, राजनाथ यादव, सर्वजीत यादव, सत्यम पाण्डेय, शिव शंकर पासवान, अभय यादव, अवनीश चौबे, मन्नू पाण्डेय, विनीत, इमरान, तौसीफ अहमद, दिलशाद अहमद, छोटेलाल यादव, रामचंद्रिका यादव , विष्णु कुशवाहा, मनोज कुमार यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?