Trending News
नौगढ़ में “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान को मिली रफ्तार, सांसद व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना नौगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस में 160 शिकायतें पहुंचीं तीन का मौके पर किया गया निस्तारण, सांसद ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व शव वाहन की सुविधा के दिए निर्देश सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण जन्मदिवस पर पौधरोपण, आशुतोष दुबे बोले- आज देश की आवाज बन चुके हैं राहुल गांधी सोनभद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला संपन्न, प्रभारी मंत्री बोले- 12 साल में एनडीए सरकार ने किसान कल्याण को दी प्राथमिकता स्वनिधि महोत्सव में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र:रूबी प्रसाद

नौगढ़ में “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान को मिली रफ्तार, सांसद व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 40 करोड़ पौधरोपण महाअभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सोनभद्र सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पौधों से सुसज्जित तीन जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रवाना किए गए जागरूकता वाहन चकिया और नौगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में भ्रमण कर लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करेंगे तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद और जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि चंदौली जनपद में इस प्रकार का जन-जागरूकता अभियान पहली बार शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पौधरोपण को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन का स्वरूप देना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी. शिवशंकर ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा प्रयास है।

यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो यह अभियान जनभागीदारी का सबसे बड़ा उदाहरण बन सकता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग का लक्ष्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण कर उन्हें विकसित वृक्ष के रूप में तैयार करना है।

वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देशन में पौधरोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह विशेष प्रचार-प्रसार अभियान पहली बार नौगढ़ क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। जागरूकता वाहन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ संजय कुमार श्रीवास्तव सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?