आचार्य सुशील तिवारी
🌞 वैदिक हिन्दू पंचांग 🌞
दिनांक : 10 जनवरी 2026 | शनिवार
नई दिल्ली। आज शनिवार, 10 जनवरी 2026 को वैदिक पंचांग के अनुसार विक्रम संवत् 2082, दक्षिणायण, शिशिर ऋतु, माघ मास के कृष्ण पक्ष का दिन है। धार्मिक एवं ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन विशेष महत्व रखता है।
पंचांग के अनुसार कृष्ण सप्तमी तिथि आज प्रातः 08:23 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात कृष्ण अष्टमी का आरंभ होगा।
हस्त नक्षत्र दोपहर 03:40 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रभावी होगा।
आज का योग अतिगण्ड सायं 04:59 बजे तक रहेगा, इसके पश्चात सुकर्मा योग का संयोग बनेगा।
⛅ शुभ-अशुभ समय
- राहुकाल : प्रातः 09:52 से 11:13 बजे तक
- ब्रह्ममुहूर्त : प्रातः 05:25 से 06:17 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:13 से 12:56 बजे तक
- निशिता मुहूर्त : रात्रि 12:08 (11 जनवरी) से 01:01 (11 जनवरी) तक
(समस्त समय उज्जैन मानक समयानुसार)
🌅 सूर्य संबंधी विवरण
- सूर्योदय : प्रातः 07:10 बजे
- सूर्यास्त : सायं 05:59 बजे
🧭 अन्य ज्योतिषीय तथ्य
- दिशा शूल : पूर्व दिशा में
- व्रत एवं पर्व : मासिक कृष्ण जन्माष्टमी एवं कालाष्टमी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टमी तिथि को नारियल फल का सेवन वर्जित बताया गया है।
शास्त्रों में उल्लेख है कि अष्टमी को नारियल खाने से बुद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है
(संदर्भ: ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड 27.29–34)।
(यह पंचांग समाचार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनोपयोगी जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।)
आचार्य से संपर्क करने के लिए 9450160763 पर करे सकते है।







