अंडर-8 बालिका वर्ग की इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में काता व कुमिटे ने जीता गोल्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

खेलो इंडिया अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर मण्डल ने रचा इतिहास

कोलकाता में आयोजित हुई प्रतियोगिता


सांसद व अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रसून बनर्जी ने किया सम्मानित


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। खेलो इण्डिया ओपेन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बालिका वर्ग शहर मण्डल ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। यह प्रतियोगिता कोलकाता के अलामोहन दास इण्डोर स्टेडियम में सिटू रियू कराटे डू फेडरेशन के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। जिसमें अण्डर 8 वर्ष में शहर मण्डल ने काता एंव कुमिट में गोल्ड अर्जित किया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रसुन बनर्जी सांसद एंव अर्जुन अवार्ड विजेयता ने शहर मण्डल को गोल्ड मेडल प्रदान दिया।

वही हेलो स्कूल आफ एक्सीलेस की प्रधानाचार्य डा नाहिद खान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये कहा कि हमारे विद्यालय की छात्रा हर क्षेत्र में अग्रणी रहती है। इस होनहार छात्रा के उज्वल भविष्य की कामना करते है। शहर मंडल ओबरा के हेलो स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की कक्षा दो की छात्रा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. राना चटर्जी विधायक बाली, बंगाल क्रिकेट एसोशिएशन के आशीष चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?