एक अध्यापिका के भरोसे चल रहा मगरदहा प्राथमिक विद्यालय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“कई बार पत्र देने के बाद भी नहीं हुई शिक्षक की तैनाती, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित”

म्योरपुर / सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के ग्राम पंचायत झारोकला स्थित मगरदहा प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। विद्यालय में सिर्फ एक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के भरोसे पठन-पाठन के साथ-साथ स्कूल से जुड़े सभी कार्य संचालित हो रहे हैं। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्वप्निल सिंह ने बताया कि स्कूल में छात्र संख्या अच्छी-खासी है, लेकिन स्टाफ के नाम पर सिर्फ वही अकेली हैं। पढ़ाई, रजिस्टर, एमडीएम, पोर्टल, यू-डायस, डीबीटी जैसे सभी विभागीय कार्य भी उन्हें ही करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक विद्यालय में किसी अन्य शिक्षक की तैनाती नहीं की गई।स्टाफ की कमी के कारण दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। स्वप्निल सिंह ने बताया कि कई बार स्वास्थ्य खराब होने पर या गृह जिले जाने के लिए छुट्टी मांगने पर भी समय से अवकाश नहीं मिल पाता, क्योंकि उनके अवकाश पर जाने से स्कूल पूरी तरह बंद हो जाता है। ग्रामवासियों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि एक शिक्षिका से पूरे स्कूल का संचालन संभव नहीं है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि मगरदहा प्राथमिक विद्यालय में अविलंब अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?