भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मस्तराम मिश्र

रेणुकूट (सोनभद्र) ।  स्थानीय नगर पंचायत के मुर्धवा में स्थित देविका मोटर्स में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वैदिक मंत्रोचार से हुआ । कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों तथा विप्र बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन हुआ तथा आपस में एक दूसरे के परिचय उपरांत विधिवत रूप से आरंभ हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए लोकभिराम त्रिपाठी ने ब्राह्मण समाज की एकजुट पर जोर दिया तथा उन्होंने आवाहन किया कि सभी विप्रबंधु एक मंच पर एकत्र हो जाएं । मनोज त्रिपाठी बाबा ने सामाजिक समरसता में ब्राह्मण समाज के योगदान की चर्चा की तथा आने वाले समय की चुनौतियां के लिए समाज को तैयार होने का आवाहन किया। कार्यक्रम संयोजक ऋषि शुक्ला ने कहा की इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में उत्पन्न कुरीतियों को दूर करने का बल देते हुए विभिन्न तरह के सुझाव भी पेश किये ।

उमेश ओझा ने कहा कि जो ब्राह्मण समाज लोगों को ज्ञान देने का काम करता आया है उसे समाज में आगे बढ़कर समाज से जातिवादी संप्रदायवादी को खत्म करने के लिए अपना अमूल्य प्रयास करना चाहिए जो कि ब्राह्मण समाज हमेशा से करता आया है और बिना किसी भय, स्वार्थ के आगे भी करता रहेगा। प्रसिद्ध कथावाचक दीप कृष्ण महाराज ने भगवान परशुराम की कथा का सुंदर ढंग से वर्णन किया तथा कहा कि परशुराम जी भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं तथा आने वाले समय में जब भगवान कल्कि का अवतार होगा तब भी परशुराम जी अत्याचारी अनाचारी शक्तियों का नाश करने के लिए इस धरा पर मौजूद रहेंगे ।कार्यक्रम का सफल संचालन मस्तराम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, पंकज शुक्ला, आशीष मिश्रा, अनुराग पाठक, ओम प्रकाश दुबे, राकेश पाठक, सनी पांडे, दिलीप पांडे, ऋषि झा, रमाकांत मिश्रा, मनोज तिवारी समेत बड़ी संख्या में बिप्र समाज के लोग मौजूद रहे ।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?