नौगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी पहल, बांध के पास के गांवों में मेडिकल कैंप शुरू, मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले की नौगढ़ तहसील में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बांध के पानी से घिरे होरिला गांव समेत आसपास के गांवों में नियमित मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को होरिला में लगे मेडिकल शिविर में सेमर, साधोपुर, धोबही सहित चार गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल के अनुसार, यह कैंप मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लगाया गया है। मेडिकल टीम हर स्थिति में ग्रामीणों तक पहुंचेगी।

डॉ. गंगाराम भारती और चीफ फार्मासिस्ट प्रशांत पाल ने बताया कि गांवों में खांसी, जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों को साफ पानी का उपयोग करने की सलाह दी। बासी भोजन न खाने और साफ-सफाई रखने को कहा। डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस पैकेट भी बांटे गए।

ग्रामीणों को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए बांध पार नहीं करना पड़ेगा। एसडीएम, खंड विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कैंप की निगरानी कर रहे हैं। हर रिपोर्ट ब्लॉक स्तर पर भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?