लल्लू प्रसाद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजाराम दुबे की अध्यक्षता में हुआ स्वागत समारोह, नई जिला कमेटी का विस्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद सोनभद्र की बैठक एवं स्वागत समारोह गुरुवार को लोक निर्माण विभाग सभागार, संघ भवन रॉबर्ट्सगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे ने की।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला मंत्री लल्लू प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।”
बैठक में जिला कमेटी का विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया: जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल ,जिला प्रभारी कमलेश कुमार भारती ,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिवा ,जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल ,जिला संगठन मंत्री नंद कुमार शर्मा ,सह संगठन मंत्री कन्हैया कुमार ,संयुक्त मंत्री मुन्नू प्रसाद ,प्रचार मंत्री जय सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रावत एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी द्वारा पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश चौबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंत्रोच्चार के साथ पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने संगठन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ संगठन की एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?