मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा भारती समिति के द्वारा झुमरिया में खिचड़ी भंडारा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा भारती समिति के द्वारा झुमरिया में खिचड़ी भंडारा, गांव के लोगों ने लिया भाग

नौगढ़(चन्दौली)तहसील के झुमरिया गांव में साबरी माता मंदिर पर मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा भारती समिति के द्वारा खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सेवा भारती समिति के अध्यक्ष अमरनाथ, महामंत्री कृष्ण कुमार,वीरेंद्र,मंत्री सेवा भारती बसंत,विभाग मंत्री नरेन्द्र,खंड संचालन सत्यनारायण,धर्मेंद्र, खंड शारिरिक प्रमुख उत्कर्ष जायसवाल और श्यमसेवक कौशिक केशरी ने भाग लिया।

इस आयोजन में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सेवा भारती समिति के सदस्यों द्वारा तैयार की गई खिचड़ी का स्वाद लिया। खिचड़ी वितरण के दौरान सेवा भारती के सदस्यों ने गांव के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

आपको बता दे कि झुमरिया गांव में साबरी माता मंदिर के पास बच्चों से अच्छे भविष्य के लिए एकल विद्यालय खोलने की घोषणा की सेवा भारती समिति की एक अच्छी पहल है

इस आयोजन के माध्यम से सेवा भारती ने गांव के लोगों को एकत्रित करके मकर संक्रांति के त्योहार को मनाने का अवसर प्रदान किया और उनके बीच सामाजिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?