कलयुगी बेटे बहु ने जमीन के विवाद में मां की की हत्या:आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बबूरी चुर्क में मंगलवार की सुबह जमीन के हिस्से को लेकर 80 वर्षीय अधेड़ मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, फूलवा देवी (80) पत्नी स्व राम किसुन निवासी बबूरी चुर्क की मंगलवार सुबह पांच बजे उनके सबसे बड़े बेटे अशोक और उनकी पत्नी सिला ने जमीन के हिस्से के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।पीड़ित परिजनों ने बताया कि अभी छोटे बेटे की शादी के लिए जमीन के हिस्से का बंटवारा नहीं हो रहा था, जिससे नाराज बड़े बेटे और बहू ने घटना को अंजाम दिया। अधेड़ महिला के तीन बेटे और तीन बेटियां थीं, जिसमें छोटे बेटे की शादी नहीं हुई थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक महिला के छोटे बेटे धर्मेंद्र चौहान ने एप्लीकेशन दिया है मारपीट में हुई मौत लिखा गया है मौत होने का कारण हालांकि संदिग्ध है अभी अंतिम संस्कार करने गए हैं चौकी पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है जैसे ही आते हैं जैसा कहेंगे वैसी कार्रवाई कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?