पद्मश्री से सम्मानित कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव ने ली अंतिम सांस, शोक में पूरा शहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। जनपद की गौरव पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव का निधन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आवास विकास कालोनी पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

दुःख की इस घड़ी में जिलाधिकारी ने स्व. अजीता के पुत्र अनुराग आनंद श्रीवास्तव से मिलकर ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की

तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी वि./रा. शिव प्रताप शुक्ला के द्वारा भी पुष्प अर्पित कर पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

वही पद्मश्री अजीत श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मनोज जायसवाल

उमेश गुप्ता, हुकुमचंद मौर्य, बाबूराम गुप्ता व प्रीतम केसरवानी रहे मौजूद

मीरजापुर की लोक गायन विद्या कजरी को देश के साथ-साथ विदेश में सम्मान दिलाने वाली अजीता श्रीवास्तव अब हम सबके बीच नही रही

आज उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा नेता मनोज जायसवाल तमाम कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पर पहुंचे और प्रसिद्ध कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव जी के अंतिम यात्रा में शामिल हुए साथ में उमेश गुप्ता,सभासद हुकुम चन्द मौर्या,बाबूराम गुप्ता,प्रीतम केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?