हर घर नल योजना से आच्छादित गांवो की सूची पंचायत विभाग को सौंपे जल निगम: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने किया विकास कार्यो की समीक्षा


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। हर घर नल योजना से आच्छादित हो चुके गांवो में टैंकर से जल आपूर्ति न किया जाय और इसकी सूची जल निगम जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराया जाय। इसके साथ ही निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाय। उक्त निर्देश नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नमामि गंगें विभाग द्वारा हर घर को नल से जल की समीक्षा की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जो पेयजल परियोजनायें पूर्ण हो चुकी है उनके माध्यम से गांवो में पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से सुनिश्चित करायी जाये और इन ग्रमों में जिला पंचायत विभाग द्वारा टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति न किया जाये। जिन गॉवों में पेयजल परियोजना से जल आपूर्ति की जा रही उन गॉवों की सूची अधिशासी अभियन्ता जल निगम जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध करा दें।

इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये, उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस दौरान उन्होनें कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालयों में प्रातः 10 बजे 12 बजे तक बैठे और प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?