सतगुरु का संदेश जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व:निर्मल मनचंदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला स्तरीय संत निरंकारी समागम ओबरा में संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया सत्संग का आनंद

ओबरा,सोनभद्र। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से जिला स्तरीय संत निरंकारी समागम शुक्रवार को ओबरा स्थित रामलीला मैदान मानस भवन में संपन्न हुआ। समागम की अध्यक्षता केंद्रीय प्रचारक निर्मल मनचंदा ने की।
इस अवसर पर केंद्रीय प्रचारक निर्मल मनचंदा ने कहा कि सतगुरु का संदेश जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। मानवता, प्रेम, एकता और भाईचारे का भाव ही सच्चा धर्म है। उन्होंने सभी से निरंकार प्रभु की भक्ति और सेवा में लगे रहने का आह्वान किया।
समागम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं ने भाग लिया और सत्संग का आनंद लिया। वक्ताओं ने सतगुरु के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में आए सभी भाई-बहनों ने बहुत ही प्रेम और श्रद्धा के साथ सत्संग, सेवा एवं लंगर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल रहा।
समागम के मुख्य आयोजक विनोद सिंह रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्रीय संचालक राधेश्याम, परमात्मा गुप्ता, योगेंद्र केशरी, नंदू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?