सिंचाई कूप निर्माण अधूरा,बकाया मजदूरी के लिए परेशान श्रमिक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला लघु सिंचाई विभाग से कराया जा रहा है सिंचाई कूप निर्माण

बभनी(उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए जा रहे थे सिंचाई कूप के निर्माण में बड़ी धांधली की न्यूज एक्सप्रेस भारत द्वारा प्रमुखता से छापने के बाद अब दिन प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे है।

आज इकदीरी के छिपिया सहित कोगा, बजिया में सिंचाई कूप निर्माण अधूरा होने का आरोप लोगो ने लगाया है। विभाग की उदासीनता के कारण ठेकेदार द्वारा काम को रोक दिया गया, जिसमें लाखों रुपये की मजदूरी बकाया है। वही अधूरे पड़े कुप दुर्घटना को दावत दे रहे है।

कूप निर्माण में काम करने वाले मजदूरों के सामने अब बकाया मजदूरी नही मिलने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। मजदुरों की मांग है कि पहले बकाया भुगतान किया जाए इसके बाद काम चालू किया जाए। ग्रामीण सुनील ,वंशरुप , सोना बच्चा, फूलमती ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बकाया मजदूरी भुगतान की मांग की है। 

विकास खण्ड बभनी के सभी कूपों की जांच कराया जाए तो मामला परत दर परत सामने आ जाएगा। ठेकेदार और विभाग की मिली भगत से बगैर काम पूरा हुए ही भुगतान के मामले की हकीकत क्या है सबके सामने है।  फिलहाल आनन-फानन में विभाग कूपों पर सामग्री गिराकर काम चालू कराने के प्रयास में जुटा है‌।

बोले जिम्मेदार:-  काशीनाथ यादव अवर अभियंता ने बताया कि बारिश के कारण कुछ काम अधुरे थे जिन पर काम लगा दिया गया है जिसे जल्द ही काम पूरा करने का प्रयास किया ज रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?