विन्ध्य लॉ कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज सदर ब्लाक  अंतर्गत विन्ध्य लॉ कॉलेज, गोरडीहा में बुधवार को  अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्या रमण त्रिपाठी, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, डीएलएसए, सोनभद्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. वी. सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्र‑छात्राओं ने मानवाधिकार दिवस पर अपने विचार रखे और वर्तमान परिदृश्य में मानवाधिकार के महत्व एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
अपर जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में मानवाधिकार की चुनौतियों और विधि छात्र‑छात्राओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर छात्र‑छात्राएं न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं, बल्कि समाज में जागरूक प्रहरी के रूप में भी कार्य कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन विधि प्रवक्ता निशा सेठ ने किया, जबकि समापन वरिष्ठ प्रवक्ता आकाश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ ट्रस्टी अजय कुमार सिंह, प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, हेमंत जायसवाल और अन्य छात्र‑छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?