विद्यालयो का सघन निरीक्षण, अधिकारियो ने जांची मूलभूत सुविधाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पठन-पाठन, मिड-डे मील एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने किया स्थलीय सत्यापन

मिड-डे मील का भोजन स्वयं ग्रहण कर अधिकारियों ने परखी गुणवत्ता, शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश

मिड-डे मील का भोजन ग्रहण कर परखी गुणवत्ता

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में संचालित परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का नियमित एवं साप्ताहिक स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षण कार्य, मिड-डे मील व्यवस्था तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक स्तर एवं विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिड-डे मील के अंतर्गत विद्यालय में तैयार किए गए भोजन को स्वयं ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता की जानकारी ली। भोजन की तैयारी एवं वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित शिक्षकों एवं रसोइयों को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, कक्ष-कक्षों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के पठन-पाठन, उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता नहीं होनी चाहिए। विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में विद्यालयों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि जनपद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?