नौगढ़ में सुरक्षा के लिए चला सघन चेकिंग अभियान, पर्यटक स्थलों पर रही पुलिस की पैनी नजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रमेश यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने मिलकर पर्यटन स्थलों और मुख्य मार्गों पर कड़ी जांच की।

यह अभियान खासतौर पर चंद्रप्रभा बांध, राजदरी-देवदरी जलप्रपात और कोइलरवा हनुमान मंदिर जैसे स्थानों पर केंद्रित रहा, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पुलिस टीम ने आने-जाने वालों की गहन जांच की, जिससे सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा।

नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि यह अभियान आम लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है,ताकि पर्यटक और स्थानीय निवासी बिना किसी डर के इन स्थलों पर घूम सके और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से अपराधों पर रोक लगेगी और क्षेत्र में शांति बनी रहेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?