रॉन्ग साइड व यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O रॉन्ग साइड में नौ वाहन हुए सीज,15 वाहनों का दस दस हजार का हुआ चालान

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में मोटरसाइकिल चालकों द्वारा विपरीत दिशा से वाहन चलाने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ चारु द्विवेदी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
वही श्री शुक्ला ने बताया की रॉन्ग साइड में नौ वाहन हुए सीज,15 वाहनों का दस दस हजार का काटा गया चालान।
इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों द्वारा रॉन्ग साइड वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। थार एवं सफारी वाहनों द्वारा स्टंटबाजी करने, वाहनों पर अवैध पास, अनधिकृत हूटर एवं सायरन लगे वाहनों की भी गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?