तालाब मे डूबनें से मासूम की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बच्चों के साथ खेलने गया मासूम तालाब मे डूबा मौत

पंकज सिंह

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बा स्थित जटखेरें नाला में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ टोला निवासी प्रमोद यादव म्योरपुर में मून स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के समीप किराए का मकान लेकर रहते थे।मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे उनका पांच वर्षीय पुत्र रितेश यादव अपने दोस्तों के साथ घर से सौ मीटर दूर स्थित जटखेर नदी की ओर खेलने गया था तभी अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को पानी से निकाल कर सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक संजीव बिंद ने जांचोपरांत मृत लाया घोषित कर दिया।बालक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल परिसर में ही दहाड़े मारकर रोने लगे।सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे एस आई शिवकुमार ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?