ऑपरेशन लंगड़ा: मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दूसरा पिकअप लेकर हुआ फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

तेंदुआ जंगल के पास घेराबंदी कर पशु तस्करों से हुई मुठभेड़

एक पशु तस्कर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल थाना पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप से गोवंश लेकर जा रहे हैं इस दौरान रायपुर पन्नूगंज और रायपुर थाना वह रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस के संयुक्त टीम ने मिर्जापुर के लालगंज से पिकअप गाड़ी में पशु तस्करी कर बिहार ले जाने की सूचना के बाद सोनभद्र पुलिस हुई अलर्ट। वही पशु तस्कर चकमा देते हुए रायपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ जंगल के पास अनिल प्रजापति के द्वारा गोवंश को जंगल की तरफ हाक कर ले जाते देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और आरोपी द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया।

वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और आरोपी अनिल प्रजापति के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि एक आरोपी भगवान यादव निवासी चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस के द्वारा तत्काल वैनी पीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर घायल का इलाज चल रहा है।

वही मामले मे क्षेत्राधिकार सदर रणधीर मिश्रा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा घोरावल थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि मिर्जापुर के लालगंज से पिकअप में गोवंश की तस्करी करने के लिए तस्कर निकले हैं और इसे बिहार लेकर जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस के द्वारा पन्नूगंज रायपुर और रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस को घेराबंदी करने के लिए निर्देशित किया गया वही पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा रायपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ जंगल के पास घेराबंदी करने के दौरान एक आरोपी अनिल प्रजापति पशुओं को तेजी से जंगल की तरफ लेकर जा रहा था जिसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसके दाहिने पैर में गोली लग गई या आरोपी अनिल प्रजापति रायपुर थाना का हिस्ट्री सीटर भी है। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। जबकि आरोपी के पास से एक तमंचा दो खोखा वह एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है इसके साथ ही 4 गो वंश भी बरामद किए गए पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

इस मुठभेड़ और गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रामस्वरुप वर्मा प्रभारी निरीक्षक घोरावल , दिनेश प्रकाश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज, रामदरश राम थानाध्यक्ष रायपुर , कमलनयन दूबे थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया , राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी सरईगढ शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?