नौगढ़ में अज्ञात पिकअप वाले ने साइकिल चालक को मारी टक्कर,गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार धनराज पुत्र फेकू उम्र 30 वर्ष निवासी तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। धनराज गुरुवार को अपने घर से सामान लेने के लिए साइकिल से मझगाई जा रहे थे, तभी रॉबर्ट्सगंज से नौगढ़ की ओर आ रही अज्ञात पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना देख आसपास के लोगों की मदद से धनराज को तत्काल 108 नंबर की सहायता से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल चकिया के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?