नौगढ़ में बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसी, शादी समारोह से घर लौटते वक्त हादसा, युवक गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रॉबस्टगंज निवासी दिनेश (27) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दिनेश सेमरा गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह समाप्त होने के बाद वह दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डुमरिया मोड़ के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया।

सीएचसी नौगढ़ में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील एवं स्वास्थ्यकर्मी राहुल ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सुनील ने बताया कि युवक के चेहरे, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?